[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्रेयांशनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के आनंद नगर सहित वसुंधरा नगर के दिगंबर जैन मंदिरों में  श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। इस मौके पर जैन समाज मकराना की ओर से वसुंधरा नगर कॉलोनी में सामूहिक रूप से प्रभात फैरी निकाली गई। जिसका अनेक स्थानों पर धर्म प्रेमियों की ओर से स्वागत किया गया।

तत्पश्चात भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा किये जाने के साथ साथ भक्तांबर के 48 काव्य के पाठ किये जाने सहित 48 दीप जलाएं गये। इसके अलावा यहां पर भगवान के छत्र चढाये जाने की रस्म भी जैन समाज की ओर से सामूहिक रूप से निभाई गई। वही दूसरी ओर महिला मंडल की ओर से दोपहर तक भजन कीर्तन किये गये। इसके पश्चात यहां पर धर्मसभा का आयोजन हुआ और मंदिर के सेवक सुनील कुमार जैन ने भगवान श्रेयांशनाथ के जीवन पर रोशनी डाली गई। साथ ही भगवान श्रेयांशनाथ के द्वारा दुनिया को दिये गये संदेशों के बारे में बताया गया। इसके बाद यहां पर प्रभावना का वितरण किया गया। इसी प्रकार आनंद नगर में भी श्रेयांशनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस के मौके पर अनेक प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान किये गये। धार्मिक कार्यो को लेकर विभिन्न बोलियां भी लगाई गई। यहां पर भी भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, णमोकार मंत्र, भक्ताबंर, भगवान के छत्र चढाने सहित अनेक प्रकार के कार्यक्रम आहुत हुए। इस मौके पर कमलेश गंगवाल, सुनीता सेठी, सीमा गंगवाल, संतोष गंगवाल, संतोष लुहाडिया, अल्का गंगवाल, उषा जैसवाल, पलक बज, संतोष काला, अंजू पाण्ड्या, सुलेखा पाण्ड्या, दीपिका बज, सीमा गंगवाल, मैनादेवी पहाडिया, प्रभालता पाण्ड्या आदि मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now