[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेलवे रामलीला मैदान पर समारोह पूर्वक स्वतंत्रता  दिवस मनाया।एडीएन गर्ग ने किया ध्वजारोहण।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के फुलेरा जंक्शन के  रेलवे रामलीला ग्राउंड पर सहायक मंडल इंजीनियर श्याम सुंदर गर्ग ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रेलवे के सभी अधिक विभागों के विभाग अधिकारी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण पर राष्ट्रीय गान के बाद, रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों ने ध्वजा को सलामी देते हुए प्रेयर की। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक विक्रम सिंह सहित स्टाफ एवं राजकीय रेलवे पुलिस के निरीक्षक गुलजारीलाल माय स्टाफ मौजूद रहे।

इस अवसर पर सहायक मंडल इंजीनियर श्याम सुंदर गर्ग ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के द्वारा जारी किया गया उत्तर पश्चिमरेलवे की उपलब्धियों का संदेशपढ़ा गयाऔरयहां उपस्थित सभी विभागों के रेल कर्मचारियों ने संदेश सुनने के बाद विकास की ओर अग्रसर उत्तर पश्चिम रेलवे के उत्तरोत्तर प्रगति में सहयोग के लिए तालियां बजाकर समर्थन किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now