[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रूण शाखा प्रबंधक ने संभाला कार्यभार ग्रामीणों ने किया स्वागत

SHARE:

रूण फखरूद्दीन खोखर

गांव रूण स्थित राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के मैनेजर पद पर सौरभ सिंह चौहान ने कार्यभार संभाला है। गौरतलब है कि 10 जुलाई को इस शाखा में कार्यरत मैनेजर नदीम खान कुरेशी का तबादला जयपुर हो गया था ऐसे में  पिछले लगभग एक महीने से पद खाली था,

ऐसे में बैंक में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसीलिए जोधपुर मुख्यालय ने बैंक ग्राहकों की परेशानी को समझते हुए सौरभ सिंह चौहान को नया बैंक प्रबंधक नियुक्त किया है।

शुक्रवार को इन्होंने शुभ मुहूर्त में कार्यभार ग्रहण किया, जहां पर ग्रामीणों ने इनको मुंह मीठा कराकर माला साफा पहनाकर स्वागत किया। नए प्रबंधक जोधपुर मुख्यालय से ही यहां आए हैं।

इस मौके पर व्यवसायी सैयद शराफत अली,मंसूर अली, कैलाश डूकिया, कैशियर कीर्ति गुप्ता असिस्टेंट मैनेजर कृतिका शर्मा, फखरुद्दीन खोखर सहित काफी ग्रामीण उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now