[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य व उपलब्धि के लिए बाबूलाल सैनी हुए सम्मानित

SHARE:

स्वायत्त शासन मंत्री, सांसद, आईजी, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र व प्रतिक चिन्ह प्रदान कर पत्रकार सैनी को किया सम्मानित

लक्ष्मणगढ़ 15 अगस्त। संभाग मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल सैनी को सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य व उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है।


                जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में गुरुवार को आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य सरकार के स्वायत्त शासन व नगरीय विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  झाबर सिंह खर्रा, सीकर सांसद अमराराम, पुलिस महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी, पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव,धोद विधायक गोरधन वर्मा,जिला प्रमुख श्रीमती गायत्री राठौड़ ने प्रशस्ति पत्र व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रणजीत सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ कमल सिखवाल नगर परिषद सभापति जीवण खां, उपजिला प्रमुख ताराचंद धायल सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now