[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेलवेस्टेशन परअंतिम दौर में डेरा सच्चासौदा सेवादारों ने की जल सेवा।

SHARE:

23जून को सांय 4:00 बजे जल सेवा समापन समारोह होगा आयोजित।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
भीषण गर्मी के दौर में हर वर्ष की भांति फुलेरा रेलवे स्टेशन पर दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत और दैनिक रेल यात्री महासंघ द्वारा रेल यात्रियों को शीतल पेयजल आर ओ वाटर सेवा कार्य पिछले माह से निरंतर चल रहा है इस जल सेवा में फुलेरा ब्लॉक के डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने शनिवार को अपना योगदान दिया। साथ ही उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी ठंडा एवं शीतल जल पिलाया।

इस पुनीत एवं सेवा कार्य हेतु महासंघ के पदाधिकारीयों, समाजसेवी बंधुओं, व्यापार महासंघ, स्काउटस,वरिष्ठ नागरिक व मातृशक्ति के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों का भी इस सेवा में सहयोग रहा हैं। इस मौक पर दैनिक रेल यात्री संघ कार्यकर्ताऔं ने पुनीत कार्य किया। दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत के अध्यक्ष अशोक वासुदेव ने बताया कि 23 जून 24 को 4:0 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 2-3पर निशुल्क जलसेवा समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें पिछले दो माह से जल सेवा दे रहे गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों,युवाओं, युवतियों, तयबच्चों, सहित सामाजिक, व्यापारिक संगठनों एवं सहयोगियों तथा रेल अधिकारियों की मौजूदगी में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now