[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जयपुर मंडल पर रेल मदद पोर्टल माध्यम से 34,428  यात्रियों की शिकायतों का समाधान किया।

SHARE:


लगभग 34 मिनट में किया शिकायतों का समाधान।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर रेल प्रबंधक विकास पुरवार के दिशा निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा एवं शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये है ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सकें। साथ ही भारतीय रेलवे पर एकीकृत रेल मदद पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्णकुमार मीना नें बताया की रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल ऐप्प, वेबसाइट,एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आयी हैं।

वर्ष अप्रैल  2023 से मार्च 2024तथा अप्रैल व मई माह 2024 को मिलाकर अब तक की अवधि में रेल मदद पोर्टल पर 34428 विभिन्न तरह की शिकायते प्राप्त हुई ।जिनका निस्तारण शत प्रतिशत औसतन 34 मिनट के समय में किया गया।उक्तप्राप्त प्रतिक्रियाएं  उत्कृष्ट व संतोषप्रद रूप में प्राप्त हुई।जयपुर मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रयासरत् हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now