[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के मौके पर पोस्टर का विमोचन

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर 6 जून को अंतर राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार द्वारा जन जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमेंअपर मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गोयल व मंडल शाखा अधिकारी उपस्थित रहें।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीणा  नें बताया की मंडल रेल प्रबंधक पुरवार के दिशा निर्देशानुसार विभिन्न समपार फाटको पर रेलवे के इंजीनियरिंग,परिचालन सिग्नल एवं संरक्षा विभागो द्वारा जयपुर,रेवाड़ी,सीकर, फुलेरा,बांदीकुई, अलवर एवं रींगस स्टेशनों के आस- पास व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया I अभियान का उद्देश्य आम जनता को समपार फाटक को पार करने संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करना है I समपार फाटक  पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे मेंआमजन को जागरूक भी किया I

बताया गया की समपार फाटक को पार करते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना,बंद रेलवे फाटक को नीचे से पार नहीं करना,पार करते समय जल्दबाजी न करना,फाटक वाले को बिना अनुमति फाटक खोलने के लिए बाध्य नहीं करना एवं रेलवे नियमों का उल्लंघन करने पर रेलवे अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी I अभियान के दौरानआर.एस.रनोट प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रधान कार्यालय के संरक्षा विभाग के अधिकारीयों की उपस्थिति में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी जयपुर के साथ संरक्षा विभाग की टीम ने फाटक संख्या 78 पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन (सड़क व रेल उपभोक्ताओं) के मध्य जन जागरूकता का प्रचार एवं प्रसार किया l

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now