[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

इंजीनियर दम्पति ने पिता की सलाह पर पुत्री के जन्म दिवस पर छात्रावास को भेंट किए 51 हजार रुपए

SHARE:


लक्ष्मणगढ़ 05 जून। इंजीनियर दम्पति श्रीमती दीपा सैनी अंकित सैनी ने अपने पिता पत्रकार बाबूलाल सैनी की प्रेरणा व सलाह पर लक्षमनगढ में निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण के 51 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।


         यह जानकारी देते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के प्रवक्ता मनोज राकसिया व मीडिया सलाहकार राजेश राजू सैनी  ने बताया कि इंजीनियर दम्पति ने अपनी सुपुत्री योशिका के प्रथम जन्म दिवस पर 51 हजार रुपए का सहयोग प्रदान करने पर समिति के अध्यक्ष रामावतार सिंगोदिया ,संयोजक सज्जन कुमार बबेरवाल, वित्तीय सलाहकार झाबरमल सिंगोदिया, महामंत्री महेंद्र चुनवाल सहित समिति के पदाधिकारी सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते योशिका को जन्म दिवस की बधाई देते हुए परिजनों का आभार व्यक्त किया है। इंजीनियर दम्पति ने पुत्री के जन्म दिवस पर बुधवार को लक्षमनगढ पिंजरापोल में गायों को गुड़ खिलाया तथा गायों को हरा चारा खिलाकर अन्नपूर्णा भोजनालय में आर्थिक सहयोग प्रदान‌ किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now