[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शांति नाथ भगवान का जन्म तप एवं मोक्ष कल्याण दिवस मनाया

SHARE:



मकराना (मोहम्मद शहजाद)।  शहर के वसुंधरा नगर स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को शांतिनाथ भगवान का जन्म तप एवं मोक्ष कल्याण दिवस श्रृद्धा एवं उत्सव पूर्वक मनाया गया। प्रातः महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात 6:15 बजे श्री जी का नित्य अभिषेक एवं संपूर्ण विश्व कल्याण अमन शांति के लिए शांति धारा की गई।

वसुंधरा नगर विकास समिति अध्यक्ष सुनील कुमार पहाड़ियां ने बताया की शांति नाथ भगवान का प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य कमल कुमार, नितेश कुमार, योगेश कुमार पहाड़ियां परिवार को एवं शांति धारा करने का सौभाग्य नवीन कुमार, मनीष कुमार, विधांग अर्पित शाहबाज एवं सुनील कुमार सुमित कुमार ढीलवारी परिवार को प्राप्त हुआ।

शांति नाथ भगवान के निर्वाण लाडू चढ़ाया का सौभाग्य रूपेश कुमार, यश, अमन साहुला परिवार को प्राप्त हुआ एवं शांति नाथ भगवान के छत्र चढ़ाने का सौभाग्य पवन कुमार कठेरिया परिवार एवं गीरीश बरेठा परिवार ने प्राप्त किया गये। तत्पश्चात शांति नाथ भगवान की महाआरती करने का सौभाग्य समस्त महिला मण्डल को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन नितेश पहाड़ियां एवं प्रकाश डोसी द्वारा संचालित किया गया। समाज के सभी पुरुषो एवं बच्चों के द्वारा शांति नाथ भगवान् की विषेश पुजन एवं शांति विधान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now