
जनसेवा में जीवन का कण कण समर्पित:कर्नल राठौड़
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री व झोटवाड़ा सेभाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार को मेन 200 फीट चौराहा,हीरापुरा अजमेर रोड, झोटवाड़ा में जनता के साथ गर्मी से राहत दिलाने के लिए ग्रीन शेड की व्यवस्था की।

साथ ही नि:शुल्क शीतल जल सेवा की। कर्नल राठौड ने जनता के साथ मिलकर साफ-सफाई की,और कहा कि हम सब मिलकर एक स्वच्छ, स्वस्थ व स्वर्णिम विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने सभी से स्वच्छ झोटवाड़ा के संकल्प को सिद्ध करने में सहयोग करने का विनम्र निवेदन किया।

कर्नल राज्यवर्धन ने क्षेत्र वासियों का आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में उनके जीवन का कण -कण समर्पित है।

Author: Aapno City News





