[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ओम मुक्ति धाम में पंखे भेंट किए

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के ओम मुक्ति धाम विकास कार्यों मे दिनों दिन तीव्र गति से आगे बढ़ा है। जहां हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है जैसे स्नानघर, बैठने हेतु कुर्सिया, छायादार पेड़, रोशनी, आराम दायक विश्राम हॉल, पूजा हेतु शिव मन्दिर, रामधुन, पीने योग्य शुद्ध पेयजल।

इसी कड़ी में देवीलाल घारू की स्मृति में पुत्र मुकेश व पौत्र दीपक घारू तथा स्व. बिदामी देवी बागड़ी की स्मृति मे बागड़ी परिवार की ओर से दो दो पंखे भेंट कर हॉल में लगवाये गये। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कोमाराम गुर्जर, संरक्षक कैलाश घारू, सचिव फूलचन्द परेवा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश घारू, समिति सदस्य भागूराम बागड़ी, रामेश्वर रेगर, बिरदीचन्द खिची, राजेश घारू आदि मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now