[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सथानाकलां के शहीद इनायत अली खां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

SHARE:

(दीपेंद्र सिंह राठौड)              पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम पंचायत सथानाकलां के शहीद इनायत अली खां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को निशुल्क साईकिल वितरण की गई। विद्यालय के शिक्षक संघ-शेखावत भैरून्दा अध्यक्ष धर्माराम तेतरवाल ने बताया कि मुख्यमन्त्री निशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत सत्र 2022-23 व 2023-24 में अध्ययन कर रही 29 बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई।

साईकिल पाकर बालिकाएं खुशी से झूम उठी। ढाणी व दूरदराज ढाणी  से आने वाले बालिकाओं को साइकिल से विद्यालय आने मेंआसानी होगी।विद्यालय की छात्राओं को साइकिल साइकिलें पाकर चेहरे खिल उठे। इस दौरान वक्ताओं ने बालिकाओं को  पढ़ लिखकर समाज और परिजन का नाम रोशन करने की सीख दी। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउट व गाइडस के साथ साथ विद्यालय की छात्राओं सहित प्रधानाचार्य रुघाराम राड, सुरेंद्र सिंह राठौड़, बाबू सिंह ,महेश सिंह सुरेंद्र सिंह सांदू, रामदेव उड़द,सफी मोहम्मद, उम्मेद सिंह ,धर्माराम तेतरवाल मोतीलाल ,रामनिवास गढ़वाल ,नेमाराम जसराम बेरवाल ,दीपक शर्मा ,विजय कुमार, हनुमान गरवा, अर्जुन राम रुक्मिणी देवी एवं विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे। संस्था प्रधान ने सरकारी योजनाओं के गतिविधि के बारे में छात्राओं को जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा नव प्रवेश करवाने के लिए छात्राओं को गांव में घर-घर जाकर बच्चे नव प्रवेशी बच्चे लाने के लिए प्रेरित किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now