[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भारतीय संस्कृति को भूलना नहीं चाहिए-चेतनराम महाराज

SHARE:

रूण फखरुद्दीन खोखर

रूण-संसार में भारतीय संस्कृति की सभी जगह मान्यता  है, हिंदुस्तान के अलावा सभी देशों में इसी संस्कृति की वजह से भारत का नाम रोशन है, हमें हमारी संस्कृति को भूलना नहीं चाहिए और ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना चाहिए,

यह विचार निकटवर्ती गांव चिताणी में सारण फॉर्म हाउस पर धनारी रामद्वारा के संत चेतनराम महाराज ने कहे इन्होंने कहा की शादी या अन्य खुशी के मौके पर कई लोग नाच गान के साथ-साथ बड़ी-बड़ी महंगी होटल में फिजूल खर्ची करते हैं, मगर इस परिवार ने खुशी के मौके पर संतों के सानिध्य में इस कार्यक्रम को शुरू किया है,

यही भारतीय संस्कृति की परंपरा है और गांव वालों का संतों के प्रति प्रेम है। इस मौके पर इन्होंने और ओंकारदास महाराज ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस मौके पर डॉक्टर रामबक्ष जाट, भींयाराम, हरसुख राम ,चंदाराम, समाजसेवी रेवत राम डांगा, ठाकुर राम फिड़ोदा, शिवदान राम भाकर, गोवर्धन राम थारौल, धर्माराम, चंदाराम, राजूराम सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now