[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गोविंद बने सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष

SHARE:





रिपोर्टर–विमल पारीक

कुचामनसिटी।
नगर परिषद कुचामन के सफाई
कर्मचारियों ने सफाई श्रमिक  संघ का गठन किया। इसमें गोविंद चंदेलिया को अध्यक्ष चुना गया।

नगर परिषद कुचामन के सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें नगर परिषद में कई साल काम करते हो गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखा गया है। बैठक में कर्मचारियों ने मांग उठाई कि उन्हें ठेकेदार के अधीन न रखकर सरकार के अधीन किया जाए।

इसके साथ ही उनके लिए सरकार से जो भी सुविधा मिलती है उन्हें वो सभी सुविधाएं भी दी जाए।
सफाई श्रमिक  संघ नगर परिषद के अध्यक्ष गोविंद चंदेलिया ने कहा कि वह नगर परिषद आयुक्त पिन्टू लाल जाट व स्थानीय विधायक विजय सिंह चौधरी
को कर्मचारियों की मांगों से अवगत करवाकर उन्हें पूरा करवाने की कोशिश करेंगे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now