[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विश्व कीर्तिमान में सिरसूं की रंजना वैष्णव ने भाग लिया

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना उपखण्ड के ग्राम सिरसूं की लाडो रंजना वैष्णव ने इंडोनेशिया से बने विश्व कीर्तिमान में प्रतिभागी बनकर अपने परिवार सहित समूचे मकराना उपखण्ड, डीडवाना-कुचामन जिले के साथ ही प्रदेश का गौरव बढाया है। रंजना को कार्यक्रम में सहभागिता का प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान किया गया है।

इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा रंजना को ये सम्मान दिया गया है। अपनी सृजनात्मक रचनाओं से विश्व में लोकप्रिय रंजना वैष्णव ने एक और विश्व कीर्तिमान में हिस्सा लेकर जनपद को गौरवान्वित किया है। रंजना ने बताया कि हमारा तिरंगा चांद पर पहुंचा, चंद्रयान-3 की सफलता को समर्पित यह विश्व कीर्तिमान उन सभी देशभक्त वैज्ञानिकों को समर्पित है जिन्होंने अपने अनवरत प्रयास से हर भारतवासी का सपना साकार किया। इस पुस्तक में रंजना वैष्णव की रचनाओं को स्थान दिया गया और इस पुस्तक की प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेंट स्वरूप दी जाएगी एवं इसरो के सभी वैज्ञानिकों तक भी यह पुस्तक पहुंचेगी। इंडोनेशिया में रह रही भारतीय मूल की निवासी इंदु नांदल के संयोजन में यह रिकार्ड दर्ज किया गया। विश्व के विभिन्न देशों के रचनाकार इसमे शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि रंजना पांचवीं बार विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल कर चुकी है, उनके मित्र, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता व जन प्रतिनिधियों ने उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now