[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। महात्मा ज्योतिबा फुले की 197 वीं जयंती त्रिमूर्ति बालाजी मंदिर झालरा तालाब मकराना में मनाई गई। माली समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य महिला पुरुषों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान जीतमल सिंगोदिया, ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान नवयुवक मंडल अध्यक्ष धीरज इंदौरा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

माली समाज महिला संरक्षक गीता सोलंकी ने संबोधित करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले दंपति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फुले दंपति ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए पूरे राष्ट्रीय में शिक्षा की क्रान्ति की अलख जगाई थी हमें फूल दंपति के पद चिन्हो पर चलकर अपने बच्चों को भी शिक्षा की तरफ जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम में वीर सिंह सोलंकी, श्रवण सोलंकी ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जीतमल सिगोदिया, वीर सिंह सोलंकी, धर्म चन्द सोलंकी, हरिकृष्ण चौहान, अरूण सोलंकी, भंवर लाल तुन्दवाल, जवाना राम, बालकिशन, राम लाल सिगोदिया, आशा देवी सिगोदिया, पुष्पा देवी, रामेश्वरी देवी इन्दौरा, अंनू देवी, मंजू देवी, सीता देवी, प्रेम देवी सहित समाज बन्धु व महिलाएं उपस्थित रही।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now