[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फागोत्सव में भजनों के माध्यम से ठाकुर जी को रिझाया

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर में होली का माहौल परवान पर है। कई जगह फाग उत्‍सव की धूम है। ब्रज में हिलरी रे रसिया, हो हो होरी बरजोरी रे रसिया आदि सरीखे भजनों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। श्री दाधीच महिला मंडल की ओर से चारभुजा मंदिर के पास स्थित दधिमती मंदिर परिसर में फागोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं के समूह ने उत्‍साह एवं उमंग से फाग उत्‍सव मनाया। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले ठाकुरजी को गुलाल से फाग खेलाई। इसके बाद फाग उत्‍सव से संबंधित भजनों की संगीतमयी सुर लहरिया बिखेरी कर माहौल को होलीमय कर दिया। इस दौरान श्रीराधा कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। महिलाएं फगनिया की एक जैसी ड्रेस पहने हुए नजर आईं।

महिलाओं ने ठाकुरजी के भजनों पर नृत्य करते हुए भी दिखाई दिए। इनमें महिलाएं राधा और कृष्ण का स्वांग बनकर भी फूलों और गुलाल से होली खेली। सुखी गुलाल और पुष्पों के साथ सभी महिलाओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान दाधीच महिला मण्डल की अध्यक्ष सुमन व्यास, उपाध्यक्ष राधा व्यास, मंजू व्यास, भगवती सेवग, दीपा व्यास, आस्था रतावा, रेखा सेवग, इशू व्यास, अनुराधा, मीनाक्षी, सावित्री, नैना, पुष्पा, रोहिणी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now