[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फूलमाली समाज की हवेली नाथद्वारा में फूल माली समाज की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई।

SHARE:

नाथद्वारा नगर के हाई स्कूल के पास स्थित फूल माली समाज की हवेली मे आज वार्षिक बैठक रखी गई जिसमें आय व्यय कोषाध्यक्ष द्वारा ब्यौरा गत २ वर्षो का प्रस्तुत किया गया , गत २ वर्षो मेंनिर्वाचित अध्यक्ष गोवेर्धन सैनी के कार्यकाल मेंकिये गए सामाजिक धार्मिक सास्कृतिक व विभिन्न विकास कार्यो का विवरण दिया गया व आम सभा में उक्त कार्यों का सभी सदस्यगण द्वारा ध्वनि मत से सैनी का आभार व्यक्त कर सैनी का समर्थन किया गया

सामाजिक आयोजनों में पगड़ी व साड़ी की प्रथा को बंद करने हेतु उल्लेखनीय कदम उठाते हुए आतिआवाश्यक रिश्तेदारों पीहर व ससुराल पक्ष को छोडकर अन्य को साड़ी पगड़ी के स्थान पर लिफाफा देने हेतु पाबंद किया गया जिस पर सम्पूर्ण समाज गणों द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय को पारित किया गया व प्रशंसा की गई साथ ही भविष्य में समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक व सांकृतिक आयोजनों को करने की स्वीकृति अध्यक्ष व कार्य कारिणी को दी गई 
‘इसके पश्चात् समाज अध्यक्ष व कार्यकारणी का निर्वाचन समय पूर्ण होने पर चुनाव करवाने हेतु चुनाव अधिकारी हरिनारायण डाबी व बालमुकुन्द तुरकलिया को नियुक्त किया गया जिनके सानिध्य में चुनाव संपन्न हुए जिसमें गोवर्धन सैनी हेट्रिक लगाते हुए तीसरी बार पुनः अध्यक्ष पद पर चुने गए साथ ही महामंत्री व कोषाध्यक्ष के पद पर मदन वनेटीया तथा मांगीलाल वागडी को हवेली प्रभारी के पद पर निर्विरोध चुना गया तथा नई कार्यकारणी के गठन हेतु अध्यक्ष गोवर्धन  सैनी को अधिकृत किया गया समाज के वरिष्ठ जनों व समस्त सदस्यगणों द्वारा सैनी का वृंदावनी टोपी इकलाई फूलमाला पहना कर शुभकामनाएं देकर स्वागत किया गया सैनी द्वारा पुनः निर्विरोध निर्वाचित करने व शुभकामनाएं देने हेतु सभी सदस्यगणों का आभार व्यक्त किया गया

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now