[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

SHARE:

रिपोर्टर–विमल पारीक

कुचामनसिटी।  कुचामन गौशाला के पास स्थित श्रीश्याम मन्दिर में 19 मार्च से 21 मार्च तक श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम के पोस्टर का  राजस्व, सैनिक कल्याण एवं उपनिवेशन राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी व कार्यक्रम के सदस्यों ने विमोचन किया। इस अवसर पर पार्षद सुरेश सिखवाल,  चुन्नीलाल माली,  भाजपा मण्डल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा, अनन्त तिवाड़ी, सुशील काबरा,अशोक मोर,मोनू शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

श्रीश्याम दरबार फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोज्य इस कार्यक्रम के तहत 19 मार्च को प्रातः 10.15 बजे से महाभिषेक, रात्रि 8.15 बजे विशाल भजन संध्या आयोजित होंगे। भजन संध्या में मनमोहक झांकिया सजाई जाएगी। 20 मार्च को प्रातः 9.145 बजे भव्य निशान यात्रा का आयोजन होगा। निशान यात्रा चारभुजा मन्दिर धान मण्डी से रवाना होकर गोल प्याऊ, सेवा समिति, मंगलीदेवी स्कूल, न्यू कॉलोनी होते हुए श्याम मन्दिर पहुंचेगी। इस दौरान पुष्प होली, चंग धमाल एवं श्याम कीर्तन मुख्य आकर्षण के केन्द्र होगे 121 मार्च को महायज्ञ एवं मध्याह्न में प्रसादी का आयोजन होगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now