[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गांव रूण सहित आसपास के गांवों में मनाया महाशिवरात्रि का पर्व

SHARE:


रूण फखरुद्दीन खोखर

रूण में निकाली शिव बारात, उमड़े श्रद्धालु


रूण-शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व गांव रूण सहित आसपास के गांवो में धूमधाम से मनाया गया ।

इसी कड़ी में गांव रूण के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात निकाली गई जो गाजे बाजे के साथ स्थानीय रतना सागर तालाब पहुंची ,वहां से धार्मिक अनुष्ठान के बाद स्थानीय मंदिर पहुंची।

इसी प्रकार गांव रूण में रतना सागर तालाब के पास स्थित महादेव मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम में बस्तीराम लालरिया एंड पार्टी ने शानदार प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया।

इसी प्रकार दायमो के बास में स्थित ओकारेश्वर महादेव मंदिर,और ब्राह्मणों का बड़ा बास में स्थित परशुराम महादेव मंदिर और सोनी चौक में भी भव्य भजन संध्या कार्यक्रम रखे गए जिसमें धर्म प्रेमियों ने पूरी रात भजन कीर्तन किए।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now