[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान का समापन

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। नारी शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान का समापन कार्यक्रम बुधवार को नगर परिषद मकराना मे   हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन में महिलाओ के सम्मान के बारे में बताया।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकारी है जो महिलाओं को मान सम्मान, महिलाओं को आरक्षण दिया है। महिला आरक्षण बिल पर कई पार्टियों ने विरोध भी किया था लेकिन भाजपा ने इस बिल को पास करवाया। इस दौरान पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया ने कहा कि महिलाओं को हर योजना का लाभ उठाना चाहिए। मोदी जी महिलाओं के लिए अनेक योजना लाए है उन योजना का सभी महिलाओं को लाभ लेना चाहिए।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी ने कहा कि महिलाओं को इन समूह में भाग लेना चाहिए इन समूह के द्वारा अनेक योजना महिलाओं के लिए आती है उन योजनाओं का लाभ सभी महिलाओं तक पहुँचाना चाहिए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त दुर्गा देवी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़, ठाकुर मोहनसिंह चौहान, भाजपा महामंत्री सर्वेश्वर महेश्वरी, विक्रमसिंह चौहान, कैलाश शर्मा, जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, कल्पना जैन, महिला अध्यक्ष तारामणि मूंदड़ा, श्री भगवान काबरा, राधा वल्लभ व्यास, जे के इन्दौरा, भाजपा विस्तारक मानसिंह घूमणा, मंत्री नरेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष जेपी किरडोलीया, नोरत नायक, शब्बीर अहमद, अफजल भाटी, गुलाब प्रजापत, बजरंग जाटल्या, नोरत मल सांखला सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now