[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री उमामहेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर शिव पार्वती विवाह को लेकर श्री गणेश निमंत्रण के साथ भक्तों ने घर-घर बांटे पीले चांवल।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
श्री राम नगर स्थित श्री उमा महेश्वर मंदिर पर 8 मार्च को आयोजित महाशिव रात्रि कार्यक्रम अनुसार बुधवार को मन्दिर में विद्वान पंडित नर नारायण शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर विशेष मंत्रों के द्वारा श्री गणेश निमन्त्रण के साथ देवताओं को आमंत्रित कर, पीले चांवल किये गए, 

श्रद्धालु भक्तों ने घर घर पीले चांवल देकर शिव पार्वती महोत्सव (विवाह) में आने के लिए निमन्त्रण दिया।आयोजनकर्ताओ ने बताया कि शिवरात्रि पर भगवान शंकर नन्दी,भृङ्गी, औघड़,भूत-प्रेतों अपने गणों सहित भभूति धारी ओघडी बारात कस्बे के  प्रमुख मार्गों से भृमण कर झांकी के रूप में निकाली जाएगी,

जिसमें ढोल-नँगाड़े डमरू,झांझ मंजीरों सहित वाद्य यंत्रों पर विभिन्न धुनों पर नाचते गाते बजाते बारात पुनः श्री रामनगर स्थित श्री उमामहेश्वर मंदिर के द्वार पर पहुंच भगवान आशुतोष माता उमा भवानी को वरमाला पहनाएंगे, यह दृश्य देखने योग्य होगा,इसअवसर पर मंगल गीत,आतिशबाजी, देवताओं द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी

एवम बारातियों का जीवंत स्वरूपों में स्वागत किया जाएगा, ऐसा विहंगम व अलौकिक द्रश्य देखने को मिलेगा ,कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं कीअलगअलग टीमें बनाकर कार्यकर्ता  अपने अपने कार्यों में जुटे हुए है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now