[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मकराना एडीजे की अध्यक्ष ने की प्री काउंसलिंग

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। ताल्लुका विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के निर्देशानुसार आगामी 09 मार्च 2024 को साल की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बार संघ मकराना में अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति ए डी जे मकराना कुमकुम, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश सोनल पारीक, सिविल न्यायाधीश सोनिया गौरी ने अधिवक्तागण के साथ मीटिंग की।

जिसमें एडीजे कुमकुम ने कहा कि 09 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने अपने प्रकरणों का निस्तारण अपने पक्षकारों को समझाइश करके राजीनामा के जरिए ज्यादा से ज्यादा कराएं और इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाएं। उन्होंने बताया की लोक अदालत में सस्ता सुलभ एवं तुरन्त न्याय मिलता है।

इस अवसर पर बारसंघ अध्यक्ष सगीर अहमद बेहलीम, उपाध्यक्ष अमराराम चौधरी, सचिव गिरधारीराम ओगरा, महासचिव तलत हुसैन हनीफी, भवंराराम डुडी, मो. उमर गैसावत, बलजीत सिंह चौधरी, शेख अकबर अली, दिनेश कुमार सोनी, राजेश चन्द्र पारख, पेनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी, गिरधारीलाल जोशी, मो. इमरान सिसोदिया, खलील अहमद सिसोदिया, नरेन्द्र सिंह राठौड़, भवानी सिंह राठौड़, बजरंगलाल व्यास, अर्जूनराम धौलिया, राममनोहर डूडी, नूरहसन खत्री, भुवनेश टांक, शंकरदान चारण, आबिद गौड़, अबरार अहमद गैसावत, जितेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now