[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा शहर मंडल की ओर से कार्यशाला का आयोजन हुआ

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भाजपा शहर मंडल के नेतृत्व में मकराना के माहेश्वरी भवन में शक्ति वंदन, महिला स्वयं सहायता समूह, एनजीओ संपर्क अभियान, गांव चलो अभियान के तहत शहर मंडल भाजपा कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला संयोजक नवनीत गौड़ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हर कार्यकर्ताओं को एक बूथ से दूसरे बूथ पर प्रवास करते हुए केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देनी है।

कार्यशाला के आयोजन के बाद मकराना के पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया के छोटे भाई व गांव चलो अभियान के जिला सहसंयोजक प्रेम प्रकाश मुरावतीया के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट की मोन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यशाला के जिला संयोजक नवनीत गोड़, मकराना शहर कार्यशाला संयोजक राजेंद्र व्यास, सुभाष रेगर, भाजपा नेता ठाकुर मोहन सिंह चौहान, शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र रान्दड, महामंत्री विक्रम सिंह, पूरणमल चौहान, पार्षद ईश्वर बंजारा, उपाध्यक्ष जे के इंदौरा, कोषाध्यक्ष बजरंग जाटल्या, महिला जिला उपाध्यक्ष कल्पना जैन, युवा नेता विष्णु सिंह चौहान, राधावल्लभ व्यास, जेपी किरडोलिया, रतन लाल गवारिया, शर्मिला शर्मा, कान्ता जेन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now