[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अवैध बजरी खनन एवं निर्गमन की रोकथाम हेतु एस आई टी की बैठक का आयोजन किया गया।

SHARE:



लोकपाल भण्डारी

उपखण्ड कार्यालय रियांबड़ी में एस डी एम रियांबड़ी श्रीकान्त व्यास की अध्यक्षता में अवैध बजरी खनन एवं निर्गमन की रोकथाम हेतु एस आई टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अवैध खनन की रोकथाम हेतु क्षेत्र में संतुक्त गश्त करने के दिशा निर्देश प्रदान किये गए।


खातेदारी भूमि में अवैध खनन पाए जाने पर धारा 177 के तहत कार्यवाही करने बाबत तहसीलदार रियांबड़ी को निर्देश प्रदान किये गए। अवैध खनन में रैकी करने, अवैध खनन में उपयोग होने वाली जेसीबी धारक की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देश पुलिस विभाग को प्रदान किये गए।

परिवहन निरीक्षक मेड़ता को अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करने एवं ट्रैफिक नियमो की पालना करवाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान तहसीलदार सज्जनराम, थानाधिकारी थांवला विनोद मीना, रियांबड़ी चौकी प्रभारी भंवरलाल, वन विभाग से जीवनराम, सहायक खनिज अभियंता मनोज कुमार, सर्वेयर नवीन आदि उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now