[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

इंस्पेक्टर कर्ण सिंह ने संभाली थाने की कमान।

SHARE:


व्यापार महासंघ ने साफा व माला पहना किया स्वागत।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) नव नियुक्त थानाधिकारी निरीक्षक कर्ण सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। कर्ण सिंह फुलेरा थाने पर पहला निरीक्षक का पद ग्रहण करने वाले प्रथम अधिकारी का गौरव प्राप्त किया हैं। इंस्पेक्टर कर्ण सिंह भिवाडी से स्थानान्तरित होकर आये है।

कर्ण सिंह सलीन व्यक्तित्व के धनी एवं गंभीर प्रकृति के अनुभवी अधिकारी हैं पूर्व में इन्होंने दोसा, भरतपुर, सीकर आदि जिलों में अपनी निष्ठा ईमानदारी एवं निर्भीकता का परिचय देते हुए सेवाए प्रदान की है। नव पद स्थापन हुए थानाधिकारी सिंह ने बताया कि थाने में आने वाले हर परिवादी की सुनवाई की जाएगी तथा उनके साथ न्याय होगा । उन्होंने बताया कि पहली प्राथमिकता क्षेत्र में अपराधियो पर नकेल कसना होगी ।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना हमारी पहली प्राथमिकता होगी ।अपराध कम हो इसके लिए गांवो में लाइजिंग कमेटियां बनेगी जो आपसी झगड़े ग्राम स्तर पर निपटा सके। आपस मे भाईचारा कायम रहे , ऐसे प्रयास होंगे ।

इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मनोज आहूजा ने नवनियुक्त थाना अधिकारी सिंह को फुलेरा नगर की भौगोलिक व राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया तथा पद भार ग्रहण करने पर स्थानीय व्यापार महा संघ के अध्यक्ष मनोज आहूजा,प्यारे लाल कुमावत,रमेश बिजारणिया सुवालाल कुमावत, दिनेश कुमावत,सुनील सदानंदानी कैलाशवाधवानी, घीसालाल चौधरी, सुंदर दास आदि गणमान्य लोगों ने माला, साफा व मिठाई खिला कर सम्मान किया ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now