
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। नागौर जिला देहात भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र रान्दड ने शनिवार को चिकित्सा विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात कर मकराना की चिकित्सा वायवस्थाओ से अवगत कराया।

रान्दड ने बताया की मकराना मे उप जिला चिकित्सालय होते हुए भी यहां डॉक्टर की बहुत ज्यादा कमी है। दवाइयों का समुचित स्टॉक नहीं है, सोनी ग्राफी के लिए मरीजों को निजी चिकित्सालय या निजी संस्थाओं से सोनोग्राफी के लिए चक्कर काटने पड़ते है। उन्होंने चिकित्सा से संबंधित अन्य समस्या से अवगत कराया। जिस पर मंत्री खींवसर ने चिकित्सा सेवाओं में विस्तार कर समस्याओं को दूर करने का विश्वास दिलाया।

Author: Aapno City News





