[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

उ प रेलवे ने समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया, महाप्रबंधक अमिताभ ने किया ध्वजारोहण।

SHARE:


रेलवे सुरक्षा बल के पुरुष व महिला जांबाजों ने दिखाएं हैरतअंगेज करनामें,कर्मियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे के गणपति नगर रेलवे कॉलोनी स्थित क्रिकेट ग्राउण्ड में 75 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने ध्वजारोहण किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार समारोह में राष्ट्रगान के पश्चात महाप्रबंधक अमिताभ ने रेलवे सुरक्षा बल, टिकट चेकिंग स्टाफ, परिचालन विभाग और कैरिज स्टाफ की परेड का निरीक्षण किया तथा रेलकर्मियों के नाम संदेश पढ़ा।

संदेश में अमिताभ ने उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अर्जित की उपलब्धियों तथा कार्यों की जानकारी प्रदान की तथा रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन के लिये शुभकामनाएं दी।
समारोह में एकता के प्रतीक बैलून भी छोड़े गये। इस मौके पर उत्तर पश्चिम रेलवे के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारी गण,महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारीगण उपस्थित थेे। समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विभिन्न तरह के करतब दिखाए गए।

रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आकर्षक बाइक शो, साइलेंट ड्रिलिंग, वेपन शो और डॉग शो की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही मुख्यालय के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई।
समारोह के सफल आयोजन के लिए महाप्रबंधक द्वारा स्वीकृत किये गये पुरस्कारों की घोषणा की गई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now