
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयो में ध्वजारोहण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम विकास पुरवार ने ध्वजारोहण किया ।

ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल तथा स्काउट व गाइड के परेड का निरीक्षण किया तथा रेलकर्मियों के नाम सन्देश पढ़ा।डीआरएम ने रेल कर्मियों का अभिनन्दन करते हुए मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में स्काउट व गाइड के बच्चों द्वारा देशभक्ति गानों पर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीणा व महिला कल्याण संगठन की सदस्यगण तथा मंडल के अन्य अधिकारी,उनके परिवारजन,ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी तथा रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।


Author: Aapno City News





