[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्रीराम नगर कमेटी कीओर से, श्रीराम मंदिर समारोह अक्षत वितरण की बनाई रूपरेखा।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
श्री राम नगर कमेटी द्वारा अयोध्या में श्री राम लला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के निमित्त एक आवश्यक बैठक का आयोजन शनिवार को श्री हरसिद्धि हनुमान मंदिर सियाराम बाबा की बगीची में प्रातः 11 बजे किया गया।

जानकारी देते हुए उपखंड संयोजक बजरंग लाल जोशी ने बताया की अक्षत द्वारा निमंत्रण हेतु रविवार को प्रातः 11:00 बजे सियाराम बाबा की बगीची से गणेश मंदिर जाना तय किया गया। साथ ही तीन क्षेत्रों का गठन कर दिनांक 1 ,2, 3 और 4 जनवरी को अक्षत निमंत्रण द्वारा आमजन में पीले चावल बांटना सुनिश्चित किया गया।

इस मौके पर रतन राजौरा, पूनम कुमावत, दिलीप सुरोलिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, महेश दाधीच, मुकेश गेनोलिया, किशोर खारडिया, कमल वर्मा, सूरज सैनी, राजेश शर्मा, मुकेश शर्मा, रिद्ध करण वर्मा, श्याम जोशी, राकेश पायलट, यादराम जोशी, रूपेश आदि मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now