[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अयोध्या में 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में रामलाल की विराजमान होने पर आयोजित समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

SHARE:

[बाबूलाल सैनी] पादूकलां। अयोध्या में 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में रामलाल की विराजमान होने पर आयोजित समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को लांपोलाई गांव पहुचां अक्षत कलश की धार्मिक गीतों की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई।

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए पूजन के बाद कलश को चारभुजा मंदिर में रखवाया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागौर से सहा विभाग कार्यवाह अन्नाराज बजरंग दल के महामंत्री ओमप्रकाश के सानिध्य में अक्षत कलश गांव पहुंचा यहां पर्यावरण संयोजक त्रिलोक चंद उपाध्याय के नेतृत्व में डीजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई।

रामस्वरूप जोशी, दयाराम भाम्भू, केदारमल पाराशर ,रामनिवास ,नाथूराम,सोहनराम पंचारिया,आत्माराम,रामलाल ,कालू सेन, संजय, सत्यनारायण, सुनील, रामदयाल, अमरचंद सहित महिला पुरुष व युवा शक्ति और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान ध्वज के साथ अक्षत कलश की शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से गुजरी इस दौरान ग्रामीण भगवान श्री राम सहित धार्मिक गीतों एवं भजनों पर झुमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के बस स्टैंड से चारभुजा मंदिर पहुंचने पर पूजन के बाद मंदिर में रख्या गया पर्यावरण संयोजक उपाध्याय ने बताया कि अब 22 जनवरी को रामलाल की प्रतिमा के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लांपोलाई गांव के लोगों को पीले चावल वितरित कर निमंत्रण दिया जाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now