[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा ने जरुरतमंदों को सर्दी से बचने के लिए स्वेटर वितरित किए

SHARE:



मेड़ता सिटी नागौर

गुरु गोविन्द सिंह जी के सुपुत्रो के बलिदान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश प्रभारी छोटी गहलोत के सहयोग से अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा बेबस असहाय लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए

अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश प्रभारी छोटी गहलोत ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों को मुग़ल आक्रांताओं ने जिंदा दीवारों में सुनवा दिया लेकिन फतेहसिंह एवं जोरावर सिंह झुकें नहीं और उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया और धर्म रक्षा के लिए अपना जीवन सर्वोच्च हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया इसलिए हमें उनके बलिदानों को भूलना नहीं चाहिए

इस अवसर पर अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन की मेड़ता नगर अध्यक्ष मानकंवर भी भी मौजूद रहीं अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन के महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पांडेय ने कहा की मानवता का मतलब दीन दुखियों को देखकर हर्दय में दया आतीं हैं तो ही हम मनुष्य है और हमारे हर्दय दया होना ही असली मानवता दर्षाती राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि अपने एवं अपने परिवार का पालन पोषण तो जीव जंतु भी करते हैं

जब हम भी अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करतें हैं तब हमारे में और जीव जंतुओं में क्या अंतर है मेड़ता नगर अध्यक्ष मान कंवर ने कहा कि अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन का कार्य बेबस असहाय लोगों एवं पशु पक्षियों की सेवा करने का है मान कंवर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा पिछले 17 वर्ष से निस्वार्थ भाव से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर बेबस असहाय लोगों एवं पशु पक्षियों की सेवा करने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन से होने वाली आय भी गरीब परिवारों के लिए समर्पित करते आ रहे हैं

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now