[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मेड़ता कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस।

SHARE:



आज मेड़ता कांग्रेस इंदिरा गांधी भवन में कांग्रेस का 139 वा स्थापना दिवस नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मनाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा,पूर्व नागौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष गौतम टाक मेड़ता शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष जाकिर खान सांखला, मेड़ता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे शिवरतन वाल्मीकि,रामकरण कमेडिया इत्यादि ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने देश आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया था

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष में चार प्रकार क्रमश : 138,1380,13800,138000 के रूप में जन सहयोग के माध्यम से चंदा एकत्रित कर रही है इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाग लेकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए

वही आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की सक्रिय रूप से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की आवाज को बुलंद करके पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया। वही विधानसभा चुनाव में पार्टी की रही कमियों को दूर करके आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का आह्वान किया गया


सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण करके
इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सलीम मोयल,पीसीसी सदस्य लालाराम नायक,पूर्व पीसीसी सदस्य नंदाराम मेहरिया,युवा कांग्रेस विधासभा अध्यक्ष सुरेंद्र बापेडिया,पांचाराम इंदावड,पार्षद प्रतिनिधि शेरू भाई देशवाली,पार्षद अमजद केके,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार अग्रवाल, पुरखाराम भंवरिया,हेमाराम बेड़ा,जोराराम कुरडाया,सेवादल नगर अध्यक्ष कुर्शिद गौरी,पुरखाराम भंवरिया,गोपाल हटीला,दोलतराम गोदारा,गुमानाराम राइका,अयूब खां पूर्व सरपंच,सुखराम झोड़ी, राजेंद्र राव शिक्षाविद कालू खान, दलाराम बडियार,रामप्रकाश सियाग,आशीष वाल्मिकी,अनिल सारस्वत,मुकुल पंवार, साहिद सिलावट, निजामुदीन घोसी, हाजी नसीर,दीपक सैनी,विकास अजमेरा ,अमित जावा इत्यादि मौजूद थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now