[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

वसूली मामलें में महिला पर्यवेक्षक को वापस हटाया, पर्यवेक्षक को भेरुन्दा से रियांबड़ी मुख्यालय लगाया

SHARE:


मनिष वैष्णव,भेरुन्दा
महिला एवं बाल विकास विभाग के भेरुन्दा सेक्टर की महिला पर्यवेक्षक द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से एक हजार रुपये अवैध रूप से वसूलने के मामले में निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए पर्यवेक्षक कांता शर्मा को भेरुन्दा से हटाकर रियांबड़ी मुख्यालय पर लगाया दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम में नाटकीय मोड़ आया है। पूर्व में मामला तूल पकड़ें जाने पर पर्यवेक्षक को भेरुन्दा से हटाकर रियांबड़ी लगाया था। तब जांच प्रक्रिया विचाराधीन होने के बावजूद पर्यवेक्षक कांता शर्मा को वापस भेरुन्दा मुख्यालय लगा दिया गया था। अब जब वापस मामला गर्माया तो उसे भेरुन्दा से हटाकर रियांबड़ी मुख्यालय लगा दिया है। रिक्त स्थान पर रेखा चौहान को लगाया गया है। इससे पहले विभाग के उपनिदेशक दुर्गासिंह मामलें की जांच करने भेरुन्दा पहुँचे थे तथा कार्यकर्ताओं से मामलें की जानकारी ली थी।
इस सम्बंध में शिकायतकर्ता भंवरलाल चौधरी द्वारा विभाग के उपनिदेशक को लिखित में शिकायत भी दी गई थी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now