[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मकराना विधायक गैसावत ने जयपुर मे पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से की मुलाकात

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने सोमवार को जयपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर डी.आर मेघवाल से मुलाकात कर मकराना शहर की मुख्य सड़क जो कि शहर के सीबीएम हाॅस्पिटल होते हुए बाईपास तिराहा होकर घाटी चौराह तक है। इसके पुनर्निर्माण को लेकर चर्चा की।

गौरतलब है कि ये सड़क पानी की पाइप लाइन, सीवरेज लाइन और ड्रेनेज निर्माण कार्य के चलते जर्जर हो गई थी। इस सड़क के पुननिर्माण के लिए विधायक गैसावत ने सरकार और उच्च अधिकारियों को पहले भी कई बार अवगत करवाया था। इसी मामले को लेकर इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर डी.आर मेघवाल को फिर से अवगत करवाया है। विधायक गैसावत ने बताया कि चीफ इंजीनियर मेघवाल ने उक्त सड़क का निर्माण जल्द शुरू करवाने के लिए आश्वस्त किया है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now