[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

महिला पर्यवेक्षक पर हजार रुपये मंथली वसूलने का आरोप, उपनिदेशक बोले… होगी सख्त कार्रवाई

SHARE:


मनिष वैष्णव। भेरुन्दा
महिला एवं बाल विकास विभाग के भेरुन्दा सेक्टर की महिला पर्यवेक्षक द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से एक हजार रुपये अवैध रूप से वसूलने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस सम्बंध में शिकायतकर्ता भंवरलाल चौधरी द्वारा विभाग के उपनिदेशक को लिखित में शिकायत भी दी गई हैं। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग भेरुन्दा सेक्टर की पर्यवेक्षक कांता शर्मा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परेशान करके अवैध रूप से एक हजार रुपए की वसूली की जा रही हैं। मना करने पर पर्यवेक्षक शर्मा द्वारा आंगनबाड़ी रिकॉर्ड में गलतियां बताकर उन्हें मानदेय काटने की धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परेशानी से निजात दिलाने की मांग की हैं।



पूर्व में भी विवादों में रही हैं पर्यवेक्षक-महिला पर्यवेक्षक कांता शर्मा पूर्व में भी अवैध वसूली के मामले में विवादों में रही हैं। उसका पूर्व में थांवला में पदस्थापित रहते वसूली की शिकायत जांच के अधीन हैं। अवैध वसूली के आरोप लगने एवं जांच लंबित होने के कारण उनका तबादला जसनगर कर दिया गया। मगर आचार संहिता से पहले निदेशालय ने शर्मा का तबादला भेरुन्दा कर दिया। यहाँ भी पदभार ग्रहण करते ही शर्मा पर वापस अवैध वसूली के आरोप लगें हैं। महिला पर्यवेक्षक कांता शर्मा ने बताया कि उन पर लगाएं गए आरोप बेबुनियाद हैं।

इनका कहना है- महिला पर्यवेक्षक पर अवैध वसूली की शिकायत मिली है। मामला गंभीर हैं। चुनाव के कारण जांच के लिए नही जा पाया था। जल्दी ही जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
-दुर्गा सिंह-उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now