[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हर संभव जरूतमंदो की करें मदद

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजश्री वीरा केंद्र मकराना की ओर से बालाजी मंदिर बोरावड रोड पर चार जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। साथ ही और एक जरूरतमंद बच्ची किरण को किराने की दुकान खोलने के लिए हेतु 10000 रुपए की आर्थिक सहायता देकर उसको स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान वीरा केंद्र के सभी सदस्यों ने दीपावली स्नेह मिलन का भी आयोजन किया। इस अवसर पर वीरा केंद्र की अध्यक्ष विजय बाफना ने संबोधित करते हुए कहा की जो आनंद व शांति की प्राप्ति जरूरतमंदों की सेवा कर के होती है वह अन्यत्र कहीं नहीं हो सकती है।

हमें अगर यह जीवन मिला है तो हमें हो सके जहां तक ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए ताकि समाज में समानता का भाव बने। इस अवसर पर वीरा सुशीला गोधा, वीरा अल्पा बंब, वीरा अंजू पहाड़िया, वीरा कांन्ता भंडारी, वीरा रितु मेहता, वीरा मीनाक्षी बंसल, वीरा कुमकुम आदि वीराए मौजूद रही।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now