[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा प्रत्याशी विधायक निर्मल की धर्मपत्नी सीमा कुमावत ने प्रचार के अंतिम दौर में लगे पूरी ताकत, प्रचार के दौरान जनता ने किया स्वागत और सत्कार

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
भाजपा प्रत्याशी विधायक निर्मल कुमावत की धर्म पत्नी सीमा कुमावत का फुलेरा के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क के दौरान फुलेरा वासियों ने भरपूर स्नेह करते हुए जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।इस दौरान सीमा कुमावत ने भाजपा कार्यकर्ताओ, पदा धिकारियों, जनप्रतिंनिधी गण तथा महिलाओं ने कस्बे के विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार बंद होने से पूर्व सघनन जन संपर्क करते हुए कांग्रेस की असंवेदनशील सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि

वर्तमान प्रदेश सरकार के राज में महिलाओं,युवाओं, किसानों तथा सभी वर्गों के लोग के साथ कुठाराघात एवं दुर्व्यवहार किया है इससे जनता बहुत दुखी और व्याकुल है,वही 5 वर्ष पूर्व मिला जनादेश का घोर अपमान किया है,अतःअब इसे सबक सिखाने का सही समय आ गया है।आगामी समय में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है,

इस अवसर पर हमें सजगता बरतनी होगी कल 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान में भाजपा के कमल के निशान पर बटन दबाकर क्षेत्र को खुशहाली और विकास की ओर अग्रसर करने के लिए भारी बहुमत से भाजपा के निर्मल कुमावत को जिताएं इस दौरान वार्ड नंबर 3 माली मोहल्ला आकाश्या चौक पर धर्मेंद्र सैनी, शिव चरण सैनी,ताराचंद सैनी, मदन लाल गढ़वाल,शेष नारायण सैनी,सुरेश सैनी,सहित सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय बंधु बहिनो ने श्रीमती सीमा कुमावत का केलों से तोलकर,मुंह मीठा करवाकर, पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now