[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

8 युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस प्रत्याशी विद्याधर के सानिध्य में युवकों ने की कांग्रेस ज्वाइन।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के चलते रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी विद्याधर चौधरी के सानिध्य में अभिषेक कुमावत के सहयोग से 8 युवकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली, उन्होंने कांग्रेस का दामन थमते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार में आम जन, गरीब कमजोर वर्ग एवं युवाओं के लिए जो कार्य किए हैं

वह सराहनीय है तथा जन सेवक विद्याधर चौधरी पिछले 4 वर्षों से फुलेरा की जनता के दुख दर्द में सदैव सहयोग करते रहे हैं इसलिए हमने कांग्रेस को अपनाया है। कांग्रेस कार्यालय पर कार्तिक कुमावत, अखिल कुमावत कनक कुमावत चेतन सैनी विनीत कुमावत रौनक शर्मा दीपक सैनी व भावुक सैनी को विद्याधर चौधरी ने माला पहनकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।

कांग्रेस प्रत्याशी विद्याधर चौधरी ने पुराना फुलेरा बिचुन रोड स्थित बलाई समाज धर्मशाला पर स्व. रोशन पवार की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर मैं शामिल होकर रक्तदान करने वाले युवकों का हौसला अफजाई किया इस अवसर पर कई गणमान्य लोग व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now