[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नाथद्वारा विधान सभा सीट के दावेदार डॉ. सीपी जोशी ने ली बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, कार्यकर्ताओं से लगातार कर रहे है संवाद

SHARE:

Kkgwalji nathdwara

नाथद्वारा. नाथद्वारा विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी ने नाथद्वारा में विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। डॉ. जोशी ने कहा कि नाथद्वारा विधानसभा में 1980 से लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र में बाघेरी का नाका के साथ चिकलवास तालाब के निर्माण से क्षेत्र में पेयजल की समस्या का हल हुआ है। इसके साथ ही चिकलवास में फ़िल्टर प्लांट का काम होने से 15 गांव को भी फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जब मैं केंद्र में मंत्री था, तो मैंने नाथद्वारा फोरलेन हाईवे स्वीकृत कराया। नाथद्वारा में 60 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल का काम चल रहा है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज,आयुर्वेद कॉलेज, वेलनेस सेंटर का काम चल रहा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर गृहलक्ष्मी गांरटी योजना में परिवार की महिला मुखिया को साल में 10000 रूपए मिलेंगे।

डॉ. जोशी ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में आम जन को जागरूक करने को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया। डॉ. जोशी कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद कर रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ मैनजमेंट और चुनाव में आईटी के प्रयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत परिचय के साथ हर बूथ को लेकर मंथन किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now