[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

निर्माण संस्था खंडेल का 38 स्थापना दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित

SHARE:



फुलेरा (दामोदर कुमावत)
निर्माण संस्था खंडेल का 38 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , कार्यक्षेत्र में 665 ग्रामीण महिला, पुरुष, बालिकाएं सम्मिलित हुई।

इस मौके पर निर्माण संस्था खंडेल की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी अध्यक्ष डॉक्टर ओ. पी. दायमा, उपाध्यक्ष मांगीलाल कुमावत, निर्देशक रामेश्वर लाल वर्मा, सदस्य हरि सिंह, बागेश्वर वर्मा, हरजीराम एवं सरदार मल पूरे समय उपस्थित रहे। आज के आयोजन में अब तक किए गए कार्यों की पृष्ठभूमि एवं ग्रामीणों की प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई।


आज चार महिलाओं को प्रसव पूर्व सूखे मेवे वितरित किए गए। तथा चार अन्य प्रसव बाद माता को 2 किलो डेयरी घी, 2 किलो चीनी, 9 किलो दलिया दिया गया, साथ ही एक नवजात बालिका के लिए झूला, ड्रेस और खिलौने दिए गए, उसके साथ ही 13 ग्रामीण प्रतिभावान बालिकाओं को शैक्षणिक टेबलेट वितरित किए गए। आज बहुत उत्साह जनक आयोजन हुआ लड़कियां, महिलाएं स्वेच्छा सेअपना नृत्य प्रदर्शन किया और निर्माण संस्था खंडेल की ओर से उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

संस्था के लिए काम करने वाली अंश कालिक महिला कार्य कर्ताओं ने खूब कार्य किया, अंशकालिक कार्य कर्ताओं में मुख्य रूप से सुरज्ञान कंवर, मीरा देवी, मीना शर्मा, सुनीता मेहरा, सोहनी, नीतू वर्मा, ज्योति, माया देवी, सोनू, ममता देवी आदि ने संस्था के इस आयोजन को अपने कार्य शैली से सफल बनाया। उपरोक्त के अलावा आज कै इस आयोजन में जनेश्वर वर्मा ने अपने शानदार विचार प्रकट किया व सभी ग्रामीणजनों से वाह-वाही लूटी। अध्यक्ष ने भी सभी को अच्छे से काम करने और अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि निर्माण संस्था खंडेल के निदेशक रमेश्वर लाल वर्मा ने अपने अथक प्रयासों से क्षेत्र में आसपास की गरीब एवं जरूरतमंदो की सहायता के साथ-साथ शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र मे छात्र- छात्राओं तथा लोगों की मदद कर क्षेत्र को विकास की ओर बढ़ाया है इससे इस संस्था व संस्था के निदेशक रामेश्वर लाल वर्मा के कार्यकलापों कि लोगों ने प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। वही निर्माण संस्था खंडेल की स्थापना से लेकर अब तक किए गए उत्कृष्टकार्यौ से क्षेत्र में रामेश्वर लाल वर्मा ने नाम कमाया है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now