[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित पार्टी-किनसरिया पूर्व विधायक किनसरिया ने ली बैठक

SHARE:


(जुगल दायमा)हरसौर।निकटवर्ती ग्राम भकरी पहुँचे पूर्व विधायक मानसिंह किनसरियां ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों के बारें चर्चा की। बैठक में समाजसेवी हनुमान सिंह नरमा ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक किनसरिया ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित पार्टी है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। पार्टी जिसे भी टिकट दे, पूरी ईमानदारी के साथ उसको जिताना हैं। जनता कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किए गए अत्याचारों को नही भूलने वाली हैं।

इस दौरान समाजसेवी हनुमान सिंह नरमा, प्रताप सिंह किनसरियां, महेंद्र सिंह किशनपुरा, कैलाश मेघवाल, मदन मेघवाल, जगदीश नायक, रामेश्वर नायक, दिलीप सिंह, जीवराज सिंह शेखावत, विक्रम सिंह निम्बड़ी, वेदपाल सिंह नरमा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो-हरसौर.बैठक में लोगों से मिलते पूर्व विधायक किनसरियां।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now