[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विशाल बावा प्रभु के छप्पन भोग की सेवा में नाथद्वारा पधारे प्रभु कोअरोगाया छप्पनभोग

SHARE:



विशाल बावा ने मोती महल चौक के जीर्णोद्वार का किया लोकार्पण ।

विशाल बावा ने अपने हाथो से सरकारी विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों को किया छप्पन भोग प्रसाद का वितरण

नाथद्वारा(के के ग्वालजी) वल्लभ समप्रदाय की प्रधान पीठ नाथद्वारा मन्दिर में आज परम भग्वदीय वेष्णब द्वारा प्रभु के छप्पन भोग मनोरथ का भव्य आयोजन हुआ! इस अवसर पर विशाल बावा। प्रभु के छप्पन भोग की सेवा में शनिवार सांय नाथद्वारा पधारे एवं रविवार को प्रभु के छप्पन भोग मनोरथ में प्रभु को छप्पन भोग अरोगा कर प्रभु श्रीनाथजी की आरती उतारी इस अवसर पर श्रीजी प्रभु के गोद के ठाकुर जी श्री नवनीत प्रिया जी भी श्रीजी में पधारे एवं प्रभु संग के विराज कर छप्पन भोग अरोगा!

मंदिर परंपरा अनुसार विशाल बावा ने इस अवसर पर छप्पन भोग के मनोरथी मुंबई निवासी चंद्रेश भाई एवं उनके परिवार का उपरना ओढ़ाकार एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया एवं अपना आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही इसअवसर पर तिलकायत श्री की आज्ञा एवं विशाल बावा की प्रेरणा से श्रीजी प्रभु की हवेली में हो रहे नवाचारों के विशाल बावा ने मोती महल चौक के जीर्णोद्वार कार्य के पूर्ण होने पर इसका लोकार्पण किया!

ज्ञातव्य है कि पूरे मोती महल चौक में नवीन पत्थर की जड़ाई का काम किया गया है जो मंडाना के लाल पत्थर से निर्मित है यही लाल पत्थर फतेहपुर सीकरी के महल एवं आगरा के किले में भी लगाया हुआ है इस अवसर पर मोती महल चौक के सेवा कार्य कराने वाले मनोरथी चंद्रेश भाई एवं उनका परिवार भी मौजूद रहा! साथ ही इस अवसर पर विशाल बावा की मौजूदगी में मोती महल चौक में ही दिल्ली के वैष्णव अशोक भाई द्वारा प्रभु की सेवा में भार वाहक वाहन भेंट किया।

व मोती महल चौक में सरकारी विद्यालय से लाए गए नन्हे मुन्ने लगभग 151 विद्यार्थियों को विशाल बावा ने अपने हाथो से इन नन्हे मुन्ने बच्चों को छप्पन भोग का प्रसाद एवं पाठ्य सामग्री आदि वितरित किया गया इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य समीर चौधरी, तिलकायत के सचिव लीलाधर पुरोहित, वैष्णव अंजन शाह, गिरीश व्यास, मंदिर के पंड्या परेश नागर, समाधानी उमंग मेहता,ओम प्रकाश जलंधरा,,घनश्याम गुर्जर, दिनेश गुर्जर,कैलाश पालीवाल, किशोर भाई, दीपक पालीवाल, प्रतीक, आशीष, देवेश, दिव्या आदि सैकडों वैष्णव जन उपस्थित थे!

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now