[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ईदमिलादुत्रबी[बारावफात] पर्व हषोउल्लास के साथ मनाया गया

SHARE:

[बाबूलाल सैनी] पादूकलां। कस्बे में गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मदीना मस्जिद से नूरानी मस्जिद होते हुए तालाब की पाल वाले बाबा की दरगाह तक जुलूस निकाला गया। यह कस्बे में भ्रमण करते हुए वापस ईदगाह पहुंचा। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। और जुलूस में लोग नारे भी लगाते रहे।

अंत में मदरसों में पहुंचकर पूरी दुनिया में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई। मौलाना ने बताया कि यह पर्व ईस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पूरे विश्व भर में मुसलमानों के विभिन्न समुदायों द्वारा इस दिन को काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। मानवता को सच्चाई और धर्म का संदेश देने वाले पैंगबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म इसी दिन हुआ था। और इसी तारीख को उनका देहांत भी हुआ था। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी वर्ग के लोग शामिल होकर उत्सव मनाते हैं।

सर्व समाज के लोगों द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को पैगंबर साहब के जन्मदिन की मुबारकबाद दी। वहीं जुलूस का इस्तकबाल भी किया गया। ईदगाह पर भी अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा इस जुलूस का इस्तकबाल किया गया। वहीं जुलूस का इस्तकबाल भी किया गया। ईदगाह पर भी अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा इस जुलूस का इस्तकबाल किया गया।

कमेटी की ओर से पुलिस थाना के थाना अधिकारी मानवेंद्र सिंह भाटी सहित पुलिस जाप्ता का इस्तकबाल किया। जलसे में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस थाना पादूकलां थाना अधिकारी मानवेंद्र सिंह भाटी आ सुचना अधिकारी गोविन्द ताड़ा हैडकांस्टेबल हेमेंद्र गोरा,भंवरलाल,कांस्टेबल कलंदर खां सुशील बढियासर, बनवारी लाल,रामकुंवार भादु,रामदीन मीणा,मनिष मुडेल इसदौरान मुस्लिम समाज के युवा नागरिक मौजूद रहे ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now