[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा पुलिस ने नकबजनी की घटना का 24 घंटे में किया पर्दाफाश, पिकअप सहित आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) पुलिस थाना फुलेरा ने 25 सितंबर को फुलेरा स्थित एक गोदाम से मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर आरसीसी की छत‌ डालने वाली 30 प्लेटें चोरी कर ले गए।

घटना के संबंध में संजय सैनी पुत्र भंवरलाल सैनी निवासी वार्ड नंबर 5 श्री रामनगर फुलेरा ने मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, तुरंत एक टीम का गठन किया। गठित टीम में सहायक उप निरीक्षक रामसहाय, हेड कांस्टेबल जहांगीर कांस्टेबल रतन राजेंद्र व श्रवन तुरंत जांच पड़ताल में लग गए, तथा अज्ञात चोरों की तलाश करते हुए आसूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी को चिन्हित किया गया व लगातार पीछा करते हुए प्रकरण की घटना में संलिप्त आरोपी दिलीप सिंह उर्फ सनी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की आरोपी के कब्जे से चोरी गया सारा माल बरामद कर चोरी के काम में ली गई

पिकअप नंबर आरजे 14 सीसी 9103 को बरामद कर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में चोरी गया संपूर्ण सत प्रतिशत माल, काम में लिया गया वाहन एवं आरोपी दिलीप सिंह उर्फ सनी पुत्र चंदन सिंह जाति राजपूत (35) निवासी गणेश विहार कॉलोनी फुलेरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस को और भी वारदातों खुलासा होने की आसन का जाहिर कर रही है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now