[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ओबीसी एसोसिएशन ने जीत की खुशी में मनाया जश्न ।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
दी रेलवे एंप्लाइज को – आपरेटिव बैंक लिमिटेड के डायरेक्टर चुनाव में इस बार उत्तर पश्चिम रेलवे ओबीसी एंप्लाइज एसोसियशन ने जयपुर मंडल में एंप्लाइज यूनियन को समर्थन दिया था।

एसोसियशन समर्थित जयपुर मंडल के पांच में से तीन उम्मीदवारों के डायरेक्टर पद पर जीत हासिल करने परओबीसी एसोसियशन के कार्य कर्ताओं में खुशी की लहर दोड आई। एसोसिएशन के समर्थन से बांदीकुई से सोहनलाल कसाना , जयपुर से देशराज सिंह एवं राजेश वर्मा डायरेक्टर निर्वाचित हुए हैं, बैंक में लगातार दूसरी बार यूनियन का बोर्ड बना है जिसके उपाध्यक्ष राजेश वर्मा निर्वाचित हुए हैं।

राजेश के उपाध्यक्ष बनने की खुसी में ओबीसी एसोसिएशन ने जश्न मनाया। मंडल सचिव अनिल कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं एवं जोनल महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व का आभार जताया। ओबीसी एसोसिएशन ने अगले साल होने वाले जेसी बैंक डायरेक्टर के चुनाव के लिए अपने कार्यकर्ताओं को तैयारी करने का अह्वान किया है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now