[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेल यात्री संघ एकीकृत, के तीसरी बार बनेअध्यक्ष ‘अशोक वासदेव

SHARE:


दैनिक रेल यात्रियों का जताया आभार।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत फुलेरा की मीटिंग गणगौरी बाजार, स्तिथ श्री राम द्वारा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में उपस्थित सदस्यों एवम दैनिक रेल यात्री तथा व्हाट्सएप समूहों द्वारा अशोक वासदेव को सर्व सम्मति से दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत फुलेरा का निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया।

वासदेव निरंतर तृतीय बार दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत, फुलेरा के अध्यक्ष बने। गौरतलब है की दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत की और से पूर्ण नियोजित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु कोई अन्य संघ सदस्य ने पर्चा दाखिल नहीं किया ना ही नाम नामित किया, इस पर संगठन के प्रमुख एवं सभी सदस्यों ने पुनः दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत के अध्यक्ष के कार्यशैली, उनके सदव्यवहार को मध्य नजर रखते हुए सभी ने वासुदेव में विश्वास जताते हुए, सदस्यों के आग्रह एवं सहमति से भाई अशोक वासुदेव को पुनः अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया

बैठक में उपस्थित सभी दैनिक यात्री संघ के सदस्य एवं व्हाट्सएप से जुड़े सदस्यों ने संपूर्ण सहमति पर वासुदेव को संघ के अध्यक्ष पद पर तीसरी बार नियुक्त किया गया इस पर अशोक वासुदेव ने भाव विभोर होते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझ पर इतना विश्वास करके इस प्रमुख पद की गरिमा को मध्य नजर रखते हुए मुझे अध्यक्ष बनाया है यह कहते हुए वासुदेव भाव विभोर हो गए और उन्होंने शीघ्र ही कार्यकारिणी बनाने की घोषणा भी कर दी तथा सभी सदस्यों को₹100 वार्षिक शुल्क देने की बात कही, वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जबकि इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने अशोक वासुदेव को पूर्ण अध्यक्ष बनने पर बधाई दी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्र के लोगों ने भी बधाई प्रेषित की। सहमति के अनुसार श्री अशोक वासदेव को निर्विरोध अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक वासदेव , बलवीर गुर्जर,टीकम शर्मा,गुरुवर शक्ति सिंह,भारत भूषण , इकरामुद्दीन कुरैशी, अतुल शर्मा,अमजदहुसैनआलोक शर्मा, बाबूलाल अजमेरा, जितेंद्र जादौन, दिनेशशर्मा, कन्हैया लाल,जयराम, अशोक सैन , गजानंद, रामकरण, मुकेश सैन , अम्मू स्वामी , ताराचंद कुमावत, मोहन लाल ताराचंद, विजय शर्मा, मनीष सचदेवा शहित। सैंकड़ों लोग उपस्थित थे

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now