[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द

SHARE:

के के सनाढय

न्यायाधीश ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण’’

नाथद्वारा राजसमन्द जिला मुख्यालय पर आज मनीष कुमार वैष्णव, अपर जिला एवं शेसन न्यायाधीश महोदय  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमन्द द्वारा मोही गांव में संचालित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में 14 वृद्धजन दर्ज पाये गये जिनमें से 10 वृद्धजन उपस्थित मिले 03 वृद्धजनों का बाहर जाना बताया एवं 01 वृद्धजन किटोस गुढवाला के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण इलाज हेतु दिनांक 06.09.2023 से आर.के. जिला अस्पताल में भर्ती होना बताया व गृह प्रभारी रौनक भट्ट का उक्त वृद्धजन के साथ जाना बताया।

गृह के प्रत्येक कमरे में अटैच शौचालय उपलब्ध है, वृद्धजनों को सायंकालीन भोजन मीनू अनुसार दिया जाना बताया। गृह में वृद्धजन पुरूषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था है तथा वृद्धजनों हेतु प्राथमिक उपचार किट तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु अग्निशमन यंत्र भी लगा हुआ है। गृह में पीने हेतु वाटर कूलर एवं पानी की मटकियां भी उपलब्ध हैं, खाद्य पदार्थ के भण्डारण हेतु स्टोर रूम उपलब्ध है वृद्धजनों के मनोरंजन हेतु गृह में टीवी लगी हुई है।

सभी वृद्धजनों का दिनांक 02.09.2023 को ए.एन.एम ऊषा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करना बताया गया। सभी वृद्धजन स्वस्थ पाये गये। आश्रयरत वृद्धजनों को नाष्ते में चाय व पोहे व सुबह भोजन में चने की दाल व चपाती दिया जाना बताया। निरीक्षण के समय केयर टेकर चेतना रेगर व माया उपस्थित मिली।
                            
 

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now