[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

लोक अदालत में 308 प्रकरणों का निस्तारण किया

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति मकराना में वर्ष 2023 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। ताल्लुका मुख्यालय पर गठित दो बैचों के समक्ष प्रीलिटीगेशन प्रकरणों सहित न्यायालय में लम्बित राजीनामा योग्य सभी प्रकृति के कुल 1358 प्रकरण रखे गए और 308 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

जिनमें दोनों बैंचों द्वारा न्यायालय में लंबित कुल 480 प्रकरणों में से 179 प्रकरणों का निस्तारण राजीनामा के माध्यम से किया गया। तालुका मुख्यालय पर प्रकरणों की सुनवाई हेतु दो बैचों का गठन किया गया था। जिसमें बैंच संख्या 1 में श्रीमती कुमकुम अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मकराना व बैंच संख्या दो सुश्री सोनल पारीक अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मकराना और बैंच सदस्य तलत हुसैन हनीफी व राजेश चन्द पारख थे। लोक अदालत में सभी प्रकृति के प्रकरणो में समझाइश कर अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण किए जाने का प्रयास किया गया।

प्रीलिटीगेशन के बीएसएनएल के बिल, बैंक रिकवरी और बिजली बिलो के शमनीय प्रीलिटीगेशन के 878 प्रकरण रखे गए जिनमें से 1290 प्रकरणों का राजीनामा के माध्यम से निस्तारण कर 2215507 की रिकवरी की गई। मोटर वाहन दुर्घटना क्लैम 20 प्रकरणों का निस्तारण कर 17525000 रुपयों का अवार्ड पारित किया गया। लोक अदालत में वित्तीय संस्थाओं द्वारा पेश किए गये प्रीलिटीगेशन प्रकरणों में शाखा प्रबंधक एस बी आई मकराना से राजेंद्र सिंह चौधरी, महेंद्र सामटिया शाखा बाजोली, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैक, मरूधरा ग्रामीण बैक भीचावा, बूडसू, मनाना और मकराना से कन्हैयालाल सैनी, निकिता, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, बीएसएनएल से अनिल, विधुत विभाग से अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता उपस्थित थे। अधीक्षण अभियंता एवीवीएनएल मकराना, अधिवक्तागण, बारसंघ अध्यक्ष मोहम्मद उमर गैसावत, बजरंग लाल पारीक, संरक्षक गणपत लाल टाक, देवीसिंह बीका, एवीवीएनएल के पैनल अधिवक्ता पूर्व बारसंघ अध्यक्ष दिनेश कुमार सोनी, अबरार अहमद, अकबर अली, रामनिवास चौधरी, राजूराम चौधरी, खलील अहमद, हरिकृष्ण, अनवर अली, गिरधारी लाल जोशी, पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी, भुवनेश कुमार, मोहम्मद इमरान सिसोदिया, जितेंद्र सिंह चौहान व न्यायिक कर्मचारीगण महेंद्र बारूपाल, पवन भाटी, विधिक लिपिक जितेंद्र कुमार जावा, विमलेश मेहरा, ललित कुमावत, राजपाल मीणा, सम्पत सिंह, गुमाना राम, प्रेमसुख भाकर, कमल सिंह आदि उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now