[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयी (17 व 19 आयु वर्ष वर्ग ) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितंबर से होगा।

SHARE:

राजस्थान सरकार के शिक्षा विभागीय निर्देशानुसार प्रथम समूह में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता 11 सितंबर तक चलेगी। प्रथम समूह की इस प्रतियोगिता में हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती, वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, योगा व रग्बी फुटबॉल की प्रतियोगिता होगी।
इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बारानी में 17 व 19 वर्ष ( माध्यमिक व उच्च माध्यमिक) की छात्र व छात्रा की कुश्ती स्पर्धा होगी।

विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार 8 सितंबर को सवेेरे 8:30 बजे होगा। नागौर विधायक मोहन राम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामनिवास जांगिड़ करेंगे

जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, भामाशाह व सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान भाकर, नागौर पंचायत समिति सदस्य महंत परमेश्वर गिरी महाराज, पंचायत समिति नागौर प्रधान श्रीमती सुमन मेघवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिता बागड़ी व ग्राम पंचायत बारानी सरपंच हरू देवी सारण का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शाला के प्रधानाचार्य व प्रतियोगिता संयोजक अमित कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के निमित्त खिलाड़ियों का वजन 8 सितंबर को सवेरे 7 से 8 बजे तक लिया जाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now